Madhya Pradesh

जबलपुर: जमीनी विवाद पर भाई ने खेली खून की होली, बड़े भाई और भाभी की चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या

जमीनी विवाद पर भाई ने खेली खून की होली, बड़े भाई और भाभी की चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या

जबलपुर/- जमीनी विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घमापुर थाना इलाके के बल्दी कोरी की दफाई क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं। चाकू के ताबड़तोड़ वार से आरोपी के बड़े भाई संजय चौधरी और भाभी बबीता चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। दिन दहाड़े हुए इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मची हुई है। दरअसल जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आरोपी और मृतक का परिवार अगल बगल में ही रहते हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग आरोपी बल्लू उर्फ बबलू चौधरी हाथ में चाकू लेकर अपने बड़े भाई संजय के घर में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा, लगातार चाकू के वार से संजय चौधरी लहूलुहान हो गया, उसके बाद आरोपी ने अपनी भाभी बबीता चौधरी पर भी चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी बल्लू उर्फ बबलू चौधरी का यह रूप देखकर घर में चीख पुकार मच गई और बच्चे अपनी जान बचाकर घर से बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बल्लू उर्फ बबलू चौधरी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस अब सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि घमापुर थाना इलाके के बल्दी कोरी की दफाई में रहने वाले संजय चौधरी और आरोपी उसके छोटे भाई बल्लू उर्फ बबलू चौधरी के मकान आपस में लगे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक दिन पहले ही भाई दूज के दिन दोनों की बहन भी घर आई थी और सबके सामने भी जमीन को लेकर कहा सुनी हुई थी लेकिन एक दिन बाद ही आरोपी बल्लू चौधरी पर इस तरह खून सवार होगा और वह अपने भाई और भाभी को मौत के घाट उतार देगा इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles