Madhya Pradesh

नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के सख्त तेवरों से हड़कंप,टीम भेज कर कमिश्नर ने स्कूल मालिक पर लगवा दिया 1 लाख का जुर्माना

नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के सख्त तेवरों से हड़कंप,टीम भेज कर कमिश्नर ने स्कूल मालिक पर लगवा दिया 1 लाख का जुर्माना

जबलपुर। शहर के सार्वजनिक स्थलों और उद्यानों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर नगर निगम प्रशासन अब बेहद सख्त रुख अपना रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के संज्ञान में जैसे ही आया कि एक अशासकीय स्कूल के संचालक के द्वारा नगर निगम के शासकीय उद्यान में बिना अनुमति लिये कार्यक्रम किया जा रहा है, उसके तुरंत बाद ही निगमायुक्त श्री अहिरवार ने टीम भेजकर जॉंच करवाई और स्कूल संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किये गए। निगमायुक्त के निर्देश पर स्कूल संचालक के ऊपर मौके पर ही 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाकर वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस जारी किये गए। इस संबंध में निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जबाव नहीं पाए जाने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जायेगी।
कार्रवाई के संबंध में उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की टीम ने गढ़ा वार्ड के संजीवनी नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल पर 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि संजीवनी नगर स्थित लक्ष्मीकांत मेमोरियल स्कूल द्वारा सांईं कॉलोनी के सार्वजनिक गार्डन में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा था, टेंट-पंडाल लग चुके थे और कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर थीं। नियमानुसार, किसी भी सार्वजनिक उद्यान में कार्यक्रम करने के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने ऐसी कोई अनुमति नहीं ली थी।

मौके पर पहुँची निगम की टीम

जैसे ही बिना अनुमति कार्यक्रम की सूचना मिली, निगम उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जाँच में पाया गया कि सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग बिना किसी कागजी प्रक्रिया और शुल्क के किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत कार्यक्रम को रोका और स्कूल संचालक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।

चेक के जरिए तत्काल हुआ जुर्माने का भुगतान

कार्रवाई की गंभीरता और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्कूल संचालक संजय श्रीवास्तव ने मौके पर ही जुर्माने की राशि स्वीकार की। उन्होंने 1 लाख रुपये का चेक तत्काल निगम अधिकारियों को सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण दल प्रभारी बृज किशोर तिवारी एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

कमिश्नर आरपी अहिरवार के सख्त तेवरों से मचा है हड़कंप
जबलपुर में पदस्थापना के बाद से ही नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सख्त तेवर दिखा रहे हैं। शहर विकास की रफ्तार को बढ़ाने के अलावा उनके द्वारा नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। जनहित और जन कल्याण से जुड़ी सेवाओं पर वे खुद सख्त निगरानी रखे हुए हैं जिसके चलते इनमें तेजी से सुधार आ रहा है। पारदर्शिता और सुशासन को अपना मूल मंत्र मानने वाले नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने स्कूल संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाकर यह साबित कर दिया है कि जनहित और जन उपयोगी संपत्तियों को अपनी बपौती मानने वालों के अब बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button