Madhya Pradesh

बमबाजी कर दहशत फैलाने वालों को दबोचा, 3 आरोपी और 5 विधि-विवादित बालक गिरफ्तार

बमबाजी कर दहशत फैलाने वालों को दबोचा, 3 आरोपी और 5 विधि-विवादित बालक गिरफ्तार

जबलपुर में बमबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर रांझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग बमबाजी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों और 5 विधि-विवादित बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनाओं में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। खास बात यह है कि अधिकांश आरोपी कम उम्र के पाए गए, जिनकी काउंसलिंग कर उन्हें अपराध के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया।

11 जून को मडई शराब दुकान के बाहर दो युवकों ने बम फेंककर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद रांझी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो विधि-विवादित बालकों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्सेस वाहन और कपड़े भी बरामद किए हैं।

इसी दिन रात में अंजनी कॉलोनी रिछाई क्षेत्र में भी सूअर मार बम फेंककर आतंक फैलाने की घटना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा तीन अन्य विधि-विवादित बालकों को भी आरोपी बनाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि दो अन्य बालकों ने घटना में इस्तेमाल किए गए बम उपलब्ध कराए थे, जिन्हें भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। साथ ही बम बनाने के लिए खरीदे गए पटाखों के स्रोत की भी जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है।

दोनों घटनाओं में कम उम्र के युवकों की संलिप्तता सामने आने के बाद रांझी पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी काउंसलिंग भी की। पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उन्हें सही दिशा देने की सलाह दी है।

रांझी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न सिर्फ दो गंभीर घटनाओं का खुलासा हुआ है, बल्कि असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button