Madhya Pradesh

जबलपुर में बस के अंदर गांजे की खेप! एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 7 किलो गांजा जब्त

जबलपुर। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जबलपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बरगी प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे के नेतृत्व में बरगी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजे की खेप बरामद की है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी की ओर से बरगी आ रही पवन बस में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना मिलते ही बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास घेराबंदी कर बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान संदिग्ध दीपक बर्मन, निवासी प्रेमसागर झंडा चौक, जबलपुर को बस से उतारकर जांच की गई। उसके बैग से टेप में लिपटे चार पैकेट मिले, जिनमें कुल 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सोमनाथ अहिरवार सहित बरगी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles