Madhya Pradesh

जबलपुर में बेखोफ बदमाशों का तांडव, हफ्ता वसूली नहीं देने पर शराब दुकान में की तोड़फोड़ मारपीट, पुलिस ने किया मामला, आरोपी हुए फरार

बेखोफ बदमाशों का तांडव, हफ्ता वसूली नहीं देने पर शराब दुकान में की तोड़फोड़ मारपीट, पुलिस ने किया मामला, आरोपी हुए फरार

जबलपुर की गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराब दुकान में क्षेत्र के ही कुछ बदमाशों ने हफ्ता वसूली मांगने की बात को लेकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं दुकान के कर्मचारियों में घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
शराब दुकान के कर्मचारी विपिन राय पांडे व्यास चौक गिरीराज वार्ड गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर थाना क्षेत्र का निवासी है एलआईसी के सामने वाली शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता हूं। रात्रि करीबन 11.20 बजे बात है मैं एवं मेरे शराब दुकान मे काम करने वाले सेल्समैन विपिन राय दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी मोटू दुबे, गप्पू दुबे एवं विक्की ठाकुर तीनो बेसबाल के डंडे लेकर आये और मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर बोले कि तुमको दुकान चलाना है तो पचास हजार रूपये दो नही तो तुम दुकान नही चला पाओगे हम इसके पहले वाले ठेकेदार से पैसा लेते रहे है।
हमने पैसा देने व गाली गुफ्तार देने से मना किया तो उसके चार अन्य साथी भी आ गये और हमारी दुकान मे बेस बाल के डंडा और बियर की बोतले फेंककर मारने लगे। सेल्समैन विपिन राय को मोटू दुबे ने बैस बाल के डंडे से मारा है जिससे बाये तरफ पुट्टे मे चोट आयी है तथा दुकान में खड़ी गाडियो मे भी तौड फोड़ किये है जिससे चार पांच गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गयी है तथा दुकान की शटर भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। तोड़ फोड़ करने से करीबन पचास साठ हजार रूपयों का नुकसान हुआ है तथा धमकी दिये है कि तुमने पैसे नहीं दिये तो दुकान नही चला पाओगे जान से खत्म कर देगे।
जहां पुलिस ने दुकानदार की कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिए पुलिस का कहना है कि आरोपियों के द्वारा शराब दुकान में हफ्ता वसूली के लिए पत्थर बाजी करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों को मेडिकल मुलाइज के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button