Madhya Pradesh

आबकारी विभाग बेखबर या मिलीभगत? प्रेम नगर में खुलेआम चल रहा अवैध शराब आहाता

आबकारी विभाग बेखबर या मिलीभगत? प्रेम नगर में खुलेआम चल रहा अवैध शराब आहाता

  1. जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में कानून को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। यहां शराब दुकान के बाहर अवैध आहाता संचालित हो रहा है, जहां नियमों को ताक पर रखकर लोगों को बैठाकर शराब परोसी जा रही है। जबकि स्पष्ट निर्देश हैं कि दुकान परिसर के बाहर इस तरह की गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
    शाम होते ही प्रेम नगर का माहौल बदल जाता है। सड़क किनारे कुर्सी-टेबल लगाकर शराबियों की महफिल सज जाती है, जहां देर रात तक शोर-शराबा, गाली-गलौज और विवाद होते रहते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह स्थिति भय और असुविधा का कारण बन चुकी है। महिलाएं और बुजुर्ग घर से निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं बच्चों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस अवैध आहाते की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन हर बार केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इससे साफ तौर पर या तो लापरवाही सामने आ रही है या फिर मिलीभगत की आशंका गहराती जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नियम साफ हैं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या आबकारी विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब समय आ गया है कि प्रशासन सख्त रुख अपनाए, इस अवैध आहाते को तत्काल बंद कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button