Madhya Pradesh

जबलपुर में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्ष की ओर से चले लाठी डंडे, पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्ष की ओर से चले लाठी डंडे, पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है जहां घटना में घायल हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है वहीं पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की गई है
थाना गढ़ा में राकेश मेहरा उम्र 30 वर्ष निवासी आजादनगर सूपताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनंाक 5-3-26 की रात लगभग 8-45 बजे मॉ देवकी झारिया ने फोन पर बताया कि मोहल्ले का पूरन पगारे एंव पूरन के दोनों दामादो ने गाली गलौज किये हैं, वह काम से वापस अपने घर जा रहा था रात लगभग 10-30 बजे घर के पास आजाद नगर पहाड़ी के पास पहॅुचा तभी पूरन पगारे एवं पूरन के दोनों दामाद मिले उसने तीनों से पूछा कि तुम लोगों ने घर जाकर गाली गलोज क्यों किये हो, इसी बात पर तीनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो तीनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, पूरन पगारे ने हथौड़े से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी मॉ देवकी झारिया एवं बहन रश्मि झारिया बीच बचाव करने आयीं तो उनके साथ भी मारपीट किये पूरन के छोटे  दामाद ने लोहे की किसी चीज से हमलाकर उसकी बहन रश्मि केा सिर एवं मॉ के वाये आंख के उपर चोट पहुॅचा दी तथा तीनों जान से मारने की  धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वहीं पूरन पगारे उम्र 50 वर्ष निवासी आजादनगर सूपाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 दिन पहले मोहल्ले का राकेश मेहरा से मोटर सायकल आगे पीछे करने की बात को लेकर विवाद हो गया था उसने अपने दामाद सोनू बनाफर एवं हुकुम चौधरी केा अपने घर खाना खाने के लिये बुलाया था तो दोनो दामाद आये थे रात लगभग 10-30 बजे राकेश मेहरा अपने साथी अरविंद के साथ घर के सामने आकर 2 दिन पूर्व हुये विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियंा देने से मना कियाा तो राकेश मेहरा उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा तथा अरविन्द ने घर में लगे कैमरे डंडा से तोड़ कर नुकसान किया, उसी समय राकेश का पिता भरत मेहरा एवं मोहल्ले का अब्बू ठाकुर भी आकर मारपीट करने लगे उसका दामाद सोनू बनाफर एवं बेटी प्रभा बीच बचाव  करने आये तो दामाद सोनू को राकेश ने लोहे की किसी चीज से हमलाकर माथे में चोट  पहॅॅुचा दी बेटी प्रभा को भरत ने डंडा से हमलाकर हाथ के अंगूठे में चोट पहुॅचा दी, अब्बू ठाकुर ने उसे गिराकर घसीट दिया जिससे पैर एवं पीठ मे चोट आई हैं मारपीट करने के बाद चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 115(2), 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button