Madhya Pradesh

गढ़ा के छुईखदान में चली गोलियां, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, हत्या के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान

गढ़ा के छुईखदान में चली गोलियां, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, हत्या के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं शहर के इलाकों में बेखौफ बदमाशों का खुलेआम राज चल रहा है जहां अपराधी जेल से रिहा होने के बाद खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है, ताजा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है जहां गढ़ा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेदी नगर छुईखदान में गोली चलाकर दहशत फैला कर मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश में जुड़ गई है इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

हफ्ता वसूली नहीं देने पर चलाई गोलिया,
घटना की जानकारी देते हुए गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदी नगर छुई खदान निवासी लालू पटेल ने बताया कि
शिब्बू खान क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही दिनेश झारिया के मर्डर के मामले में जमानत पर छूटकर आया है। शिबू खान अपने चार साथियों के साथ छोटी खदान के पास पहुंचा और लाल पटेल से हफ्ता वसूली के लिए पैसे मांगने लगा उसने पैसे देने से मना किया तो कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने पास रखी पिस्टल से लालू पटेल पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया जहां लालू पटेल ने अपनी जान बचाने के लिए मौके से ही दौर लगा दी इतना नहीं आरोपी की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें को क्या बदमाशी अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी

सूचना पर पहुंची पुलिस किया मामला दर्ज,
पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक आरोपी शिब्बू
खान क्षेत्र का बदमाश है जो अभी उसी दिन पहले हत्या के मामले में जेल जमानत पर से रिहा हुआ है आरोपी शिबू खान, अतुल साहू बल्लू तिवारी और अंशुल ने इस वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है आरोपीय घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles