Madhya Pradesh

सबसे बड़ी शर्ट के ज़रिए मॉर्निंग वॉकर्स ने किया टीम इंडिया का चीयर अप

जबलपुर के क्रिकेट प्रेमियों ने की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कामना

जबलपुर/- दुबई में होने जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है। जबलपुर में मॉर्निंग वॉकर्स ने अनोखे तरीके से टीम इंडिया की हौसला अफजाई करते हुए भारतीय टीम की जीत की कामना की है। जबलपुर के भंवरताल उद्यान में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों ने सबसे बड़ी शर्ट टांगकर भारतीय क्रिकेट टीम का चीयर अप किया। यह टी-शर्ट जबलपुर के मशहूर स्टाइलो फैशन के संचालक, कोरियोग्राफर और इवेंट ऑर्गेनाइजर चंद्र प्रकाश नामदेव “चंदू” के द्वारा तैयार की गई थी। पूर्व में विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर श्री नामदेव के द्वारा यह टीशर्ट तैयार की गई थी उनके द्वारा बनाई गई इस टी-शर्ट के बाद भारतीय टीम की शानदार जीत होने के चलते लोग इस टी-शर्ट को शुभंकर टी-शर्ट मानते हैं। जबलपुर के भंवरताल उद्यान में जुटे मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के सदस्यों ने करीब 30 मीटर टी शर्ट टांगकर दुबई के मैदान में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की कामना करते हुए फाइनल मैच पर कब्जा जमाने की उम्मीद जाहिर की है। इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के हीरा मंगलानी, प्रभाकर नायडू, पिंटू सोनकर, अमीन खान सहित मॉर्निंग वॉकर्स और योग ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।

जानिए कौन हैं – चंद्रप्रकाश नामदेव – जबलपुर में चंद्रप्रकाश नामदेव की गिनती नए-नए प्रयोग करने वाले फैशन डिज़ाइनर के रूप में होती है। चंदू भैया के नाम से चर्चित चंद्र प्रकाश नामदेव जबलपुर में स्टाइलो फैशन के संचालक हैं इसके अलावा फैशन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयोगों की हमेशा चर्चा होती रहती है। स्टाइलो फैशन के संचालक और इवेंट ऑर्गेनाइजर चंद्र प्रकाश नामदेव ने बताया कि उन्होंने भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए पूर्व के विश्व कप के दौरान करीब 30 मीटर की शर्ट बनाई थी और शर्ट को भारतीय टीम के मैच के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शित किया गया था जिसकी हर किसी के द्वारा सराहना की गई थी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles