Madhya Pradesh

जबलपुर: कुख्यात बदमाशों को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लाई माढ़ोताल पुलिस,रंगदारी न देने पर युवक पर किया था जानलेवा हमला

कुख्यात बदमाशों को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लाई माढ़ोताल पुलिस,रंगदारी न देने पर युवक पर किया था जानलेवा हमला

जबलपुर/- अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हो लेकिन पुलिस और कानून के हाथ उन तक पहुंच ही जाते हैं। जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस ने खाकी को चकमा देकर सैकड़ो किलोमीटर दूर बैठे अपराधियों को दबोच लिया और उन्हें वापस शहर लेकर आई। जबलपुर में एक युवक पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने के बाद दुर्गेश विश्वकर्मा नाम का कुख्यात बदमाश अपने साथियों के साथ जबलपुर छोड़कर हिमाचल प्रदेश में छुपा बैठा था लेकिन माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने अपनी टीम के साथ आरोपी की जानकारी जुटाई और उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। विजयनगर थाना इलाके के तुलसी नगर निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा, साई कॉलोनी माढ़ोताल निवासी आयुष खरे और दमोहनाका निवासी आयुष बर्मन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 जुलाई को गौरव बाजपेई नाम के युवक पर जानलेवा हमला बोला था। शिकायतकर्ता गौरव बाजपेई के मुताबिक जब वह संचार नगर दीनदयाल चौक बस स्टैंड के पास अपनी दुकान पर बैठा था तभी काले रंग की चार पहिया और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों उसके साथ मारपीट की थी। कुख्यात बदमाश आयुष खरे पीड़ित गौरव वाजपेई से 20000 की रंगदारी की मांग की थी और न देने पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए चाकू निकालकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया था, जिससे गौरव बाजपेई के बाएं जांघ और दाहिने जांघ और सिर में गहरी चोटें आई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश में छुपे हुए हैं इस आधार पर पुलिस की टीम ने हिमाचल प्रदेश पहुंचकर आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा, आयुष खरे और आयुष बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के मुताबिक आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा के खिलाफ 19 गंभीर पहले से दर्ज़ हैं जबकि आयुष बर्मन हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियो की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, उनि गणपत मर्सकोले, नीलेश, सुरेश सिंह, सउनि बेनीराम उइके, आर. सचिन मेहरा, निकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles