Madhya Pradesh

जबलपुर:पशु पालकों ने की वाहन में तोड़फोड़, प्रतिबंध के बावजूद सड़को पर छोड़ रहे गौ वंश,सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को उठाने पहुचीं हाका गैंग के साथ मारपीट

पशु पालकों ने की वाहन में तोड़फोड़, प्रतिबंध के बावजूद सड़को पर छोड़ रहे गौ वंश,सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को उठाने पहुचीं हाका गैंग के साथ मारपीट

जबलपुर में सड़क में खड़े आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा पशु पालकों पर आवारा पशु न छोड़े जाने प्रतिबंध लगाया गया था।जिसके आदेशानुसार नगर निगम की हाका गैंग के द्वारा सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओ को पकड़कर गौशाला में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा था।इसी कड़ी में जब हाका गैंग गुलाआ पहुचीं और सड़क पर खड़ी दो गौवंश को वहान में बैठा रही थी इसी दौरान गौ वंश के पशु पालक मौके पर पहुच गए और हाका गैंग के साथ गाली गलौच कर जबरदस्ती गौ वंश को छुड़ा लिया गया।वही जब हाका गैंग संजीविनी नगर थाने के पास पहुचीं तो वही पशु पालक वहां पहुँचे और हाका गैंग के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट करते हुए वाहन में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए।जहा सूचना पर पहुचीं पुलिस ने अज्ञात पशु पालको के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles