Madhya Pradesh

जबलपुर: पुलिस-रेलवे अफसरों को गुमराह कर रचा खेल, सीएसपी रीडर की दोस्ती आई मदद,छोटे भाई ने बड़े भाई की फर्जी डीड बनाकर हड़पे 45 लाख!

पुलिस-रेलवे अफसरों को गुमराह कर रचा खेल, सीएसपी रीडर की दोस्ती आई मदद,छोटे भाई ने बड़े भाई की फर्जी डीड बनाकर हड़पे 45 लाख!

जबलपुर। संस्कारधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीआई मदन महल संगीता सिंह ने बताया कि छोटे भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने बड़े भाई अविनाश श्रीवास्तव को धोखा देकर 45 लाख रुपए हड़प लिए। दोनों भाई वर्षों से रेलवे की ठेकेदारी में पार्टनर थे। फर्म में अविनाश की 80% और अभिलाष की 20% हिस्सेदारी थी। लेकिन पांच माह पहले अभिलाष ने लालच में आकर अपने बड़े भाई का फर्जी त्यागपत्र डीड तैयार किया।

नकली डीड के आधार पर खेल-
इस नकली डीड के आधार पर अभिलाष ने अपनी पत्नी और खुद को 50-50 प्रतिशत हिस्सेदार बताते हुए नई डीड बैंक और रेलवे दोनों जगह लगाई। बैंक को गुमराह कर ऐसा दिखाया गया मानो बड़े भाई ने खुद ही पार्टनरशिप छोड़ दी हो। इसके बाद रेलवे भुगतान से जुड़े 45 लाख रुपए बैंक में ट्रांसफर कराए गए और रकम निकाल ली गई।

रीडर बना रहा था समझौते का दबाव-
सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि जब बड़े भाई अविनाश को इसकी भनक लगी तो उन्होंने मदन महल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन छोटे भाई ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों को गुमराह करते हुए कार्रवाई टलवाते रहा। इस बीच सीएसपी कोतवाली के रीडर अमित जायसवाल और अभिलाष की गहरी दोस्ती भी सामने आई। सूत्र बताते हैं कि इस दोस्ती का फायदा उठाकर बार-बार अविनाश पर समझौते का दबाव बनाया गया और थाने में कार्रवाई अटकाई गई।

दो टीआई बदल गए-
दो बार टीआई बदलने के बाद भी मामला दबा रहा। थक-हारकर अविनाश ने पुलिस कप्तान और डीआईजी तक गुहार लगाई। तब जाकर फर्जी डीड को भोपाल भेजकर हस्ताक्षरों की जांच कराई गई। दो दिन पहले आई रिपोर्ट ने पूरे खेल का खुलासा कर दिया।

सत्ता-सिस्टम की धौंस बनी दीवार-
अब सवाल उठता है कि जब शिकायत महीनों से थाने में दर्ज थी तो आखिर क्यों कार्रवाई नहीं हुई? क्या पुलिस-रेलवे अफसरों की मिलीभगत से अभिलाष को संरक्षण मिला? पीड़ित भाई न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन सत्ता-सिस्टम की धौंस उसके लिए सबसे बड़ी दीवार बनी हुई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button