Madhya Pradesh

जबलपुर- पहले पी बैठकर शराब, फिर दोस्त पर किया डंडे से हमला

पहले पी बैठकर शराब, फिर दोस्त पर किया डंडे से हमला

जबलपुर। कोतवाली थाना अतंर्गत आगा चौक में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर घायल कर दिया| मारपीट के दौरान युवक का मोबाइल गिर गया| घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्गाई मोहल्ला चेरीताल निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र चौधरी  गत शाम लगभग 7.30 बजे शाम आगा चौक उजारपुरवा रोड गोपाल होटल गया जहां होटल के रूम में उसके साथी पवन ठाकुर, सौरभ पटेल बैठकर शराब पी रहे थे, कुछ देर बाद रात लगभग 10.30 बजे रात रवि उइके आया और बैठकर शराब पिया| उसके बाद रवि उईके की कार में  वह, पवन, सौरभ खाना लेने पटेल होटल आये जहां से नरेंद्र, पवन, सौरव को छोड़कर रवि वापस चला गया| होटल से वह आगा चौक की ओर सिगरेट लेने जा रहा था तभी आई 20 कार एमपी 20 जेड ई 6704 से रवि उइके अपने एक साथी के साथ आया और उससे शराब पीने के लिये 1500 रुपए मांगने लगा, मना करने पर गालीगलौज करते हुये दोनों ने डंडे से मारपीट कर हाथ, चेहरे में चोटें पहुंचा दी जान से मारने की धमकी देते हुये कार से आगा चौक की ओर भाग गये। मारपीट के दौरान उसका मोबाईल गिर गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 119(1), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button