Madhya Pradesh

जबलपुर – गढ़ा इलाके के दशहरा चल समारोह में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, करीब 15 घायल

जबलपुर - गढ़ा इलाके के दशहरा चल समारोह में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, करीब 15 घायल

जबलपुर के गढ़ा दशहरे का उल्लास और खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। दुर्गा पंडाल से लगे लोहे का विशालकाय ट्रेस गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 दर्शनार्थी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा इलाके का दशहरा चल समारोह अपनी भव्यता के साथ निकल रहा था कि तभी गुलौआ चौक के पास सेंट्रल बैंक के समीप लगाए गए विशाल पंडाल का लोहे का ट्रेस अचानक नीचे गिरने लगा। लोहे के ट्रेस के नीचे गिरने से मौके पर अपना अफरा तफरी और भगदड़ के हालात पैदा हो गए। पल भर में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने यहां वहां भागते नजर आए। लोहे का ट्रेस गिरने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें चल समारोह के दौरान ऊपर से लोहे का भारी भरकम ट्रेस दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए आए हुए लोगों पर गिरता हुआ नजर आ रहा है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम श्वेता वर्मा बताया जा रहा है जबकि उसका बेटा शौर्य वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है जिनका शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button