Madhya Pradesh

जबलपुर – छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की हत्या,पाटन के ग्राम सकरा की घटना

जबलपुर - छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की हत्या,पाटन के ग्राम सकरा की घटना

 

जबलपुर/- छेड़खानी का विरोध करने पर जबलपुर के पाटन थाना इलाके में एक सिरफिरे ने 11वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। घात लगाए बैठे युवक ने 17 साल की किशोरी पर कुल्हाड़ी से इतने वार किये कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाटन थाना इलाके के ग्राम सकरा में रहने वाली 17 साल की नाबालिग सुबह 4 बजे वॉशरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली थी तभी कुल्हाड़ी लेकर बैठे राकेश रैकवार नाम के सिर्फ सिरफिरे ने उसे पर दनादन कई वार किए। कुल्हाड़ी के तेज वार लगते ही किशोरी की चीखें निकल आई और खून से लथपथ होकर वहीं नीचे गिर पड़ी। छात्रा की चीखें सुनकर घर के लोग भी बाहर आ गए, इस बीच उसे इलाज के लिए पाटन के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक इलाके में रहने वाला राकेश रैकवार नाम का युवक पिछले लंबे समय से 11 वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी किया करता था। स्कूल आते जाते वक्त भी रास्ता रोककर वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया करता था और पिछले कुछ दिनों से वह किशोरी पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। छेड़छाड़ का विरोध करने और उसकी शादी का प्रस्ताव न मानने को लेकर आरोपी इतना नाराज हुआ कि उसने कुल्हाड़ी लेकर छात्रा पर हमला ही कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पाटन थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है लिहाजा पुलिस की टीमें आरोपी की खोजबीन में गई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles