Madhya Pradesh

जबलपुर: ट्रेन हादसा, ट्रेक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,दो महिला और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल,

ट्रेन हादसा, ट्रेक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,दो महिला और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल,

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, नरसिंहपुर जिले के रहने वाले तीन बच्चे और तीन महिलाएं स्टेशन पर रेल ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान एक मालगाड़ी आ पहुंची और बच्चों सहित तीनों महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। जिनमें एक महिला और 4 वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर है, सभी घायलों को तत्काल मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जहां 22 वर्षीय पुष्पा सोनी की मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय बच्चा आईसीयू में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर दादा महाराज के पास बनी बस्ती में रहने वाली शिवानी पटेल, नन्ही बाई, पुष्पा सोनी, रीति पटेल ( 4 वर्ष ) इंद्रजीत पटेल (2 वर्ष) एवं एक अन्य 4 वर्षीय बालक जबलपुर आए थे, शाम को ट्रेन से सभी वापस नरसिंहपुर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान तीनों महिलाएं एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जा रही थीं, लेकिन उन्होंने सीढ़ियों की बजाय ट्रेन की पटरियां पार करना ज्यादा आसान समझा, जब वे प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर पटरियां पार कर रही थीं, तभी एक मालगाड़ी आ गई और तीनों महिलाएं बच्चों सहित उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में पुष्पा सोधिया और 4 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां पुष्पा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर ना तो जीआरपी का कोई कर्मचारी मौजूद था और ना ही आरपीएफ का जवान…. बहरहाल घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही मदन महल थाना पुलिस ने मेडिकल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना, इसके साथ ही घटना की जांच शुरू की।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button