Madhya Pradesh

जबलपुर में डिलीवरी बॉय के बैग में छुपी थी 339 पाव देसी अवैध शराब, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी हैरान, 

जबलपुर में डिलीवरी बॉय के बैग में छुपी थी 339 पाव देसी अवैध शराब, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी हैरान, 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से शराब तस्करी का एक नया कारनामा सामने आया है. यहां डिलीवरी बॉय बने तस्कर अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे. पुलिस ने डिलीवरी बॉय को पकड़ कर शराब तस्करी का खुलासा किया है. पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवकों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अभय उर्फ अंशु जायसवाल पिता स्व. लोकमन जायसवाल निवासी कमेटी हाल के पीछे शिव मंदिर के सामने संजय नगर अधारताल जबलपुर का रहने वाला बताया है, बही पुलिस को चकमा देकर दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया जहां पुलिस उसकी तलाश कर रही है

डिलीवरी बॉय कर रहे थे अवैध तस्करी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक डिलीवरी का काम करता है, तस्कर अभय उर्फ अंशु जायसवाल
शराब इधर-उधर ले जाया करता था.पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह बाइक से अवैध शराब लेकर जाने वाला है. जिसके आधार पर पुलिस ने मढई तरफ जाने बाइक सवार शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम को देखकर एक तस्कर भाग निकला, जबकि उसके लिए काम करने वाले एक युवक शराब के साथ पकड़ लिए गए.

पुलिस ने 339 पाब अवैध शराब की जब्त
रांझी थाना पुलिस मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ युवक डिलीवरी बॉय वाले बैग के साथ शराब की तस्करी कर रहे हैं. जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को पकड़ा, इसमें एक युवक सवार थे. जिनके कब्जे से 339 पाब अवैध शराब बरामद हुई है. आरोपियों पर आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है.

रांझी पुलिस ने यूं किया गिरोह का पर्दाफाश
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ युवक डिलीवरी बॉय वाले बैग के साथ शराब की तस्करी कर रहे हैं. बाइक में सवार शराब तस्कर के पास से. 339 पाब अवैध शराब बरामद हुई है. आरोपियों पर आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है.

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button