Madhya Pradesh

जबलपुर – फर्जी पासपोर्ट मामले में एक और अफगानी नागरिक गिरफ्तार,फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में ATS को मिली सफलता

जबलपुर - फर्जी पासपोर्ट मामले में एक और अफगानी नागरिक गिरफ्तार,फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में ATS को मिली सफलता

फर्जी पासपोर्ट मामले में एटीएस ने एक और अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में यह सफलता एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड यानी एटीएस को मिली है, इसके पहले एटीएस ने जबलपुर के छोटी ओमती निवासी सोहबत खान को दबोचा था, उसके घर पर कई घन्टों की तलाशी और पूछताछ के बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था, जिसके बाद एटीएस की टीम ने सोहबत खान के द्वारा दी गई जानकारी के सहारे पश्चिम बंगाल में रहने वाले अकबर को गिरफ्तार किया। अकबर 20 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आया था और तब से यही रह रहा है, इस दौरान उसने जाली दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल कर लिया। अब तक एटीएस की हिरासत में आए पांचो आरोपियों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका डाक्टरी परीक्षण हुआ। एटीएस ने अब तक जबलपुर में रह रहे अफगानी नागरिक सोहबत खान के अलावा पश्चिम बंगाल से अकबर के साथ थी जबलपुर निवासी महेंद्र कुमार, दिनेश गर्ग और चंदन सिंह को गिरफ्तारी की है। दिनेश गर्ग ने महेंद्र कुमार और चंदन सिंह के साथ मिलकर अफगानी नागरिकों का जाली पासपोर्ट बनवाया था अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी पतों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के इस मामले में 10 लाख रुपए से भी ज्यादा रकम का लेनदेन हुआ। कहा जा रहा है कि फर्जी पतों के आधार पर जबलपुर से पासपोर्ट बनवाने वाले करीब 10 अफगानी नागरिक पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रह रहे हैं, फिलहाल एटीएस सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button