Madhya Pradesh

जबलपुर में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार लेकर जा रहा था वारदात को अंजाम देने,

कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार लेकर जा रहा था वारदात को अंजाम देने,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है
थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मदनमहल पहाड़ी दरगाह के पास कमर में पिस्टल खोसे हुये कोई घटना करने की फिराक में घूम रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक मदनमहल पहाड़ी दरगाह के सामने दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा उर्फ बम्बू चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी देवताल रामनगर थाना गढ़ा बताया, तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक देशी रिवाल्वर खोसे मिला, चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया, आरोपी के कब्जे से 1 देशी रिवाल्वर एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त रिवाल्वर कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी शिवा चौधरी एक आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी सहित पूर्व से 17 अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button