Madhya Pradesh

जबलपुर में शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, चाकूबाजी की वारदात, बदमाशों ने दिया अंजाम

शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, चाकूबाजी की वारदात, बदमाशों ने दिया अंजाम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू बाजी की सामने आई है जहां बदमाशों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से हर्र हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है,
थाना ग्वारीघाट में संजय अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी रामलला मंदिर के पास पुरानी बस्ती ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साउथ एवेन्यू मल मूवी मैजिक मे हाउस कीपिंग का हेड ब्याय है सुबह 11.00 बजे से रात 09.00 बजे तक डूयटी थी दोपहर करीब 01.00 बजे वह मूवी मैजिक के रसोई घर मे काम कर रहे थे सफाई कर्मचारी को चैक करने गया, तभी किचन मे काम करने वाला अर्पित वर्मा ने बोला कि आज तेरे से शराब पीना है मुझे शराब पीने के लिये 500 रूपये दे उसने पैसे देने से मना किया तो गालीगलौज कर उसके साथ हाथ घूसो से मारने लगा वहीं किचन मे रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठा कर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में चोट आकर खून बहने लगा घटना को अंजाम देने वाला अर्पित वर्मा यह कहते हुये कि रिपोर्ट करेगा तो जान से खतम कर देंगे धमकी देते हुये वहां से भाग गया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ं),115(2),118(1),119(1),351(3) बी एन एस का मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है
थाना क्षेत्र की दूसरी घटना,
थाना ग्वारीघाट में सोहन प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी गीत बिहार पोलीपाथर संजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर दूसरे घर जा रहा था तभी राहुल बर्मन, अमित बर्मन, जतिन अहिरवार सभी खेरमाई लालकुआ के पास ग्वारीघाट रास्ते में मिले और उसे पकड़कर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो अमित बर्मन ने धारदार चाकू से हमला कर सिर में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी तथा तीनों भाग गये। पुलिस ने घायल युवा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 3(5), बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button