Madhya Pradesh
जबलपुर में खून की प्यासी चाकू, शराब के लिए नहीं दिया पैसा, बही पुरानी बुराई को लेकर किया चाकू से प्राणघातक हमला, दो थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात,
खून की प्यासी चाकू, शराब के लिए नहीं दिया पैसा, बही पुरानी बुराई को लेकर किया चाकू से प्राणघातक हमला, दो थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात,

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले की विजयनगर थाना क्षेत्र और रांझी थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की दो बड़ी वारदात सामने आई है जहां पुरानी बुराई को लेकर युवक पर चाकू से हमला किया गया वहीं शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर भी चाकू से हमला किया गया इस घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से फरार बताए जा रही है घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है वही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुरानी रंजिश में चली चाकू, गंभीर रूप से घायल युवक,
थाना रांझी में रात मारपीट से अजय कोल को सरकारी अस्पताल रांझी लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अजय कोल पिता किसन कुमार कोल उम्र 23 वर्ष निवासी इन्द्रा नगर दुर्गा मंदिर के पास कुशवाहा कालोनी रांझी ने बताया कि वह पुट्टी पुताई का काम करता है अपने दोस्त रोशन कोल के यहां मानेगांव रांझी गया था वहां पर खाने पीने के बाद रोशन के साथ हम दोनो गांधी चैक आये जहां पर करन कोल अपने साथी बिल्लू कोल के साथ मिला, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों उसे गाली गलौज करने लगे लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो बिल्लू कोल ने उसे पकड़ लिया और करन कोल ने हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर सिर में पीछे तरफ, पेट, दाहिने जांघ मे चोट पहॅुचा दी वह वहां से बचने के लिये भागा एवं एक व्यक्ति के घर के पास गिर गया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चली चाकू,
थाना विजयनगर में देर रात संतोष कहार उम्र 48 वर्ष निवासी तुलसीनगर विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है वह एवं उसका साथी विशाल गुप्ता, विक्रम गुप्ता शिवनगर मेन रोड़ भवानी होटल के पास खड़े थे तभी चंडालभाटा निवासी मुडिया अपने एक साथी के साथ आया और विशाल गुप्ता से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, विशाल ने दोनों को पैसे देने से मना किया तो मुडिया एवं मुडिया का साथी गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे वह बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे, मुडिया विशाल को जान से मारने की नियत से चाकू मारने की कोशिश कर रहा था जो उसने दाहिने हाथ से चाकू पकड़ा जिससे उसके हाथ की तीनों उंगलियों में चोट आई तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



