Madhya Pradesh

जबलपुर में ट्रेन में यात्री पर चाकू से हमला करने वाले अवैध वेंडर गिरफ्तार,

जबलपुर में ट्रेन में यात्री पर चाकू से हमला करने वाले अवैध वेंडर गिरफ्तार,

जबलपुर। रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने ट्रेन में यात्री पर चाकू से हमला करने वाले एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल सिमाला प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी तथा पुलिस उप अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार, Government Railway Police को सूचना मिली थी कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के इटारसी आउटर के पास चल रही सुपौल एक्सप्रेस में एक यात्री पर चाकू से हमला किया गया है। जांच के दौरान आरोपी दीपक सिंह चौहान उर्फ संजू (उम्र 29 वर्ष), निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम, को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी-छिपे खाने-पीने का सामान बेचता है। घटना के दिन एक यात्री द्वारा उससे पुरी-सब्जी न लेने पर उसे गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने अपने पास रखे चाकू से यात्री के पैर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया है।

जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह पहले जेल जा चुका है।

उक्त कार्रवाई में जीआरपी थाना जबलपुर की टीम, जिसमें थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत सहित पुलिस स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles