Madhya Pradesh

जबलपुर में पति की प्रताड़ना से परेशान महिलाओं ने पहुंची थाने, दहेज और मारपीट के दो मामले दर्ज

पति की प्रताड़ना से परेशान महिलाओं ने पहुंची थाने, दहेज और मारपीट के दो मामले दर्ज

जबलपुर में घरेलू हिंसा और महिलाओं के उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हनुमानताल और पनागर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने अपने पतियों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला हनुमानताल थाना क्षेत्र का है, जहां सिद्धबाबा रोड निवासी 35 वर्षीय एकता चौधरी ने अपने पति जितेंद्र चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 16 मई 2018 को उसने जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था। शादी में कोई दहेज नहीं दिया गया था और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था।

महिला के मुताबिक शादी के करीब एक साल बाद पति घरेलू बातों और दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। वर्ष 2022 में बेटे के जन्म के बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि धीरे-धीरे पति ने उससे मिलना और खर्च देना भी बंद कर दिया। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति का किसी अन्य युवती के साथ संबंध है। महिला का आरोप है कि इसी वजह से पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इतना ही नहीं, उसके नाम से लोन लेकर पति किश्त भी जमा नहीं कर रहा है।

दूसरा मामला पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवा का है, जहां 25 वर्षीय मधु चौधरी ने अपने पति करन चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसका एक बेटा है।

घटना के दिन पति करन चौधरी अपने दोस्त के साथ बाहर घूमने जाने के लिए कह रहा था। महिला ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए इलाज कराने को कहा, जिससे नाराज होकर पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में महिला को गले, सिर और हाथ में चोटें आईं। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घरेलू हिंसा के इन दो मामलों ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और वैवाहिक जीवन में बढ़ते विवादों को उजागर कर दिया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles