Madhya Pradesh

जबलपुर में पुलिस ने की असामाजिक तत्वोंं पर कार्रवाई

पुलिस ने की असामाजिक तत्वोंं पर कार्रवाई

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर इन दिनों असामाजिक तत्वों के विरूद्ध खास अभियान चलाया जा रहा है। शहर पुलिस के साथ ग्रामीण पुलिस की ताबड़तोड़ अंदाज में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रहे हैं। जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।

पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 49 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 57 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 11 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 16 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है तथा 7 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 395 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 7 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 2 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2 चाकू जप्त किये गये एवं 7 जुआडियों को जुआ खेलते हुये एवं 5 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया जुआडियो एवं सटोरियो के कब्जे से 5 हजार 305 रूपये जप्त किये गये।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button