Madhya Pradesh

संस्कारधानी जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला, बाजार के लिए निकली महिला की गला दबाकर हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

संस्कारधानी जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला, बाजार के लिए निकली महिला की गला दबाकर हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में एक बार फिर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है, महिला की लाश ग्राम मुड़िया नहर के पास मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश मे जुट गई हैं, लगातार हो रही हत्याओं से पूरे जबलपुर शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन कहीं ना कहीं जबलपुर पुलिस की पेट्रोलिंग और गेस्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर कहीं ना कहीं पुलिस की नाकामी सामने आ रही है

 

जिले के जबलपुर में फिर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना पनागर थाना के ग्राम मुडिया बाइपास की है, जहां नहर किनारे दोपहर को एक महिला का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त में जुट गई। आसपास के गांव में जब पुलिस ने पूछताछ की तो मृतिका का नाम सुलोचना बाई के रूप में सामने आया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मूलता कुडंम की रहने वाली थी।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सोमवार की दोपहर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नागपुर-रीवा बाइपास से करीब ढाई सौ मीटर दूर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पास जाकर देखा तो महिला के गले में नाखून के निशान मिले। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि संभवता महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जबलपुर में एक बार फिर मर्डर हो गया है, यह जानकारी के बाद एएसपी जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

सुलोचना के पति ने पुलिस को बताया कि कुडंम के रहने वाले है। पनागर में बाइपास पर एक पोल्ट्री फार्म है, कुछ माह पहले पति,पत्नी और मृतिका के माता-पिता यहां आकर बस गए थे, और पोल्ट्री फार्म में ही काम किया करते थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला शनिवार की शाम को घर से बाहर निकली, फिर लौटकर घर नहीं आई।

टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि महिला शनिवार की शाम बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, देर रात तक जब वापस नहीं आई तो आसपास तलाश किया। टीआई के मुताबिक महिला के गले में जो निशान मिले है, वह यह बताते है कि संभवता किसी से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि
सोमवार को मु़डिया बाइपास के पास स्थित एक नहर के पास कुछ ग्रामीण जब निकल रहे थे, तभी उनकी नजर वहां पर महिला की लाश पर पड़ी। महिला जहां परिवार के साथ रहती थी, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर उसका शव मिला है। फिलहाल पनागर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button