Madhya Pradesh

जबलपुर में महिला हत्याकांड का खुलासा: पहले किया गैंगरेप फिर की महिला की हत्या, पकड़े जाने के डर से एक आरोपी ने खाया जहर

महिला हत्याकांड का खुलासा: पहले किया गैंगरेप फिर की महिला की हत्या, पकड़े जाने के डर से एक आरोपी ने खाया जहर

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पनागर में हुई अंधे अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा किया महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया ह. यहां पर दो बदमाशों ने महिला के साथ पहले पार्टी की, फिर गैंगरेप किया. पीडि़ता ने जब विरोध किया तो गला दबाकर हत्या कर दी. 16 जनवरी को हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को खबर मिली थी कि ग्राम मुडिय़ा नहर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर जानकारी लगी कि महिला के बैग को जलाया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू तो पता चला कि 30 वर्षीय महिला कुंडम की रहने वाली है जो पत्नी और बच्चों के साथ पनागर के फार्म हाउस में रहकर काम किया करती थी. 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पनागर बजार अकेली गई थी. रात 8 बजे तक वापस नहीं आई तो महिला के पति ने गांव में रहने वाले सास, ससुर को जानकारी दी. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. 12 जनवरी को सुबह पुलिस को खबर मिली कि महिला की लाश मुडिय़ा नहर के पास पड़ी है.

जिसकी शिनाख्त लापता महिला के रूप में हुई. 30 वर्षीय महिला जो अर्धनग्न हालत में थी और उसका शव मुडिय़ा नहर के अंदर पड़ा हुआ था. पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत से पहले महिला ने शराब पी थी गले की हड्डी टूटने के कारण उसकी मौत हुई है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अंतिम बार महिला मुकेश सिंह के साथ देखी गई थी. पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मोनू जो महिला का साथी था. उसके कहने पर वह उसे पंप हाउस स्थित अपने कमरे पर ले गया था. जहां तीनों ने शराब और चिकन पार्टी की. इसके बाद मोनू ने महिला के साथ रेप किया.

बाद में जब मुकेश ने भी रेप करने की कोशिश की तो महिला शोर मचाने लगी. इस पर उसने जबरदस्ती महिला के साथ रेप किया. महिला ने कहा कि वह घर जाकर परिवार वालों को दोनों के नाम बता देगी. इतना सुनते ही मुकेश और मोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से करीब २०० मीटर दूर नहर में शव फेंक दिया. पुलिस के डर से दोनों ने मिलकर महिला का बैगए साड़ी और चप्पल जला दिए.

पुलिस गिरफ्त में आने के डर से पी ली कीटनाशक दवा-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को की तलाश में जुट गई. 12 फरवरी की रात पनागर थाना पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई. पुलिस तुरंत उसे पनागर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. वहां उसने बताया कि पुलिस को घर की ओर आते देख पकड़े जाने के डर से उसने घर में रखी खेत में चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा पी ली थी. आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए उसे भरती कराया गया है.

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles