Madhya Pradesh

जबलपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 28 साल के युवक को 35 की महिला से हुआ प्यार, बीच में आया तो कर दी हत्या

सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 28 साल के युवक को 35 की महिला से हुआ प्यार, बीच में आया तो कर दी हत्या

जबलपुर में 28 साल के एक युवक को अपने से 7 साल बड़ी 35 साल की युवती से प्यार हुआ। दोनों के बीच रोजाना अक्सर मोबाइल पर बात होने लगी। इसके बाद वो आपस में मिलने लगे। अधिकतर समय साथ में गुजराते थे। करीब दो साल तक दोस्ती अच्छी चली, इसी बीच महिला की 52 वर्षीय अधेड़ से दोस्ती हो गई, जो कि युवक को पसंद नहीं आई, जिसके बाद उसने हत्या का ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुलझाने में पुलिस को भी पसीना छूट गया। जबलपुर के विजय नगर में 31 मार्च को हुई जगदीश सिंह की हत्या का विजय नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

4 दिन में हो गई थी गहरी दोस्ती,
52 वर्षीय जगदीश सिंह उर्फ लटोरी जो कि मूलता गोसलपुर थाना के ग्राम अतरिया का रहने वाला है। 26 मार्च को वह काम के सिलसिले में जबलपुर कृषि उपज मंडी आया, जहां उसकी मुलाकात 35 वर्षीय महिला से हुई। चंद घंटो के बीच दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। मंडी परिसर में काम करने के दौरान जगदीश और महिला अक्सर साथ में रहते थे, जो कि आरोपी गुलाब शाह (28) को नगवार गुजर रही थी। कृषि मंडी में काम करने के बाद मृतक और महिला साथ में ही घूमते थे, यह देखते-देखते गुलाब ने महिला को कई बार टोंका, भी पर इसका असर नहीं हुआ।

शक बना हत्या का कारण,
28 वर्षीय गुलाब शाह पिता राजू शाह नरसिंहपुर जिल के करेली का रहने वाला है। दो साल से उसकी महिला से दोस्ती थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। मंडी में काम करने के बाद दोनों साथ में घूमते थे, पर जब से जगदीश सिंह आ गया था, तब से महिला ने गुलाब से बात करना कम कर दिया था, जो कि उसे खटक रही थी। आरोपी को शक था कि महिला और जगदीश के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए है, जिसके चलते वह बात कम कर रही है।

आरोपी ने हत्या का बनाया प्लान,
जगदीश को रास्ते से अलग करने के लिए गुलाब शाह ने प्लान बनाया। आरोपी ने दो दिन के भीतर कई बार मृतक से बात करते हुए दोस्ती की, और फिर उसके हत्या करने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश करने लगा, जहां ना ही सीसीटीवी कैमरे लगे हो, और ना ही कोई देखने वाला हो। 31 मार्च को गुलाब शाह मृतक जगदीश को मंडी के पास ही स्थित एयरटेल आफिस के पास हाट बाजार क्षेत्र में खंडहर के पास ले गया, और मौका मिलते ही उसके सिर पर लाठी से तब तक हमला किया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंडी आ गया, जहां महिला उससे टकरा गई।

जगदीश घायल पड़ा हुआ है वहां,
गुलाब के सामने जैसे ही महिला आई तो उसने केस को डायवर्ट करने के लिए कहा कि खंडहर के पास कोई घायल पड़ा हुआ है, मदद मांग रहा है, चलो चलकर मदद करते है, हो सकता है कि वह जगदीश ना हो, क्योंकि शाम से दिख नहीं रहा है। इसके बाद दोनों वहां पुहंचे, जहां उस पर हमला किया गया था। देखा कि जगदीश खून से सना हुआ पड़ा है। गुलाब ने ही फौरन 112 को सूचना दी। 108 की मदद से जगदीश को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा,
जगगीश की मौत पर विजय नगर थाना पुलिस ने कृषि मंडी में काम करने वाले 50 से अधिक मजदूरों से पूछताछ की, सभी ने एक स्वर में पुलिस को बताया कि गुलाब शाह से महिला को अच्छी दोस्ती थी, पर जब चार माह पहले ही जगदीश के आने के बाद गुलाब गुस्से में रहता है। विजय नगर थाना प्रभारी ने संदेह के बिनाह पर गुलाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि दो साल से दोस्ती थी, पर चार दिन पहले ही जगदीश के आ जाने से वो अधिकतर समय उसको दे रही थी, इसलिए हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त बांस का डंडा जिससे कि गुलाब ने हत्या की थी, उसे जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह हत्याकांड पूरा तरह से अंधा था, पर मंडी में मौजूद गवाह से पूछताछ के आधार पर इसका खुलासा किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश मेश्राम, उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, आरक्षक दीपक राजपूत, आरक्षक रूपेश जगेत एवं हरनाम सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button