Madhya Pradesh

जबलपुर: जुआ फड़ में छापा,पाटन थाना अंतर्गत पुलिस कप्तान की स्पेशल टीम की कार्रवाई, 12 जुआरियों गिरफ्तार,1.67 लाख नगद बरामद

 

जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में लंबे समय से गुपचुप तरीके से संचालित हो रहा अवैध जुआ फड़ आखिरकार सख्त रणनीति और टीमवर्क के चलते ध्वस्त हो गया। शनिवार रात 10.30 बजे व्यास मैरिज हॉल में दबिश देकर 12 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1 लाख 67 हजार नगद राशि और ताश की गड्डियां बरामद हुईं।
तस्दीक और रणनीति के बाद हुई कार्रवाई-
यह कार्रवाई कोई सामान्य ऑपरेशन नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से गोपनीय, योजनाबद्ध और शीर्ष अधिकारियों की निगरानी में अंजाम दी गई। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सिटी/क्राइम आनंद कलादगी को तस्दीक और रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी।

चौकी प्रभारी के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम-
सूचना की पुष्टि होते ही धनवंतरी चौकी प्रभारी एसआई दिनेश गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमें पुलिस लाइन से प्रशिक्षित बल को शामिल किया गया। टीम ने देर रात गुप्त तरीके से व्यास मैरिज हॉल को चारों ओर से घेरकर छापा मारा और वहां चल रहे जुए की महफिल को मौके पर ही तोड़ दिया।

पाटन पुलिस की संलिप्तता-
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं सूत्रों के अनुसार हॉल संचालक सुमित व्यास और सौरभ व्यास लंबे समय से इस फड़ संचालित कर रहे थे। जिनको पाटन पुलिस का संरक्षण था हालांकि वरिष्ठ अधिकारी दोनों बिंदुओं की भूमिका की जांच की जा रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button