Madhya Pradesh

जबलपुर में दुकान के सामने से भूत ने की साइकिल चोरी, वीडियो में दिखाई देने के बाद लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जबलपुर में दुकान के सामने से भूत ने की साइकिल चोरी, वीडियो में दिखाई देने के बाद लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के बड़ा पत्थर क्षेत्र में दुकानदारों ने एक साइकिल चोर भूत को पकड़ा है, नहीं पकड़े गए भूत की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। दरसल बीती रात बड़ा पत्थर में एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाने वाले कमलेश चौधरी ने अपनी दुकान बंद की और बाहर खड़ी साइकिल को लॉक कर घर चले गए।वही सुबह जब आए तो दुकान के बाहर से साइकिल गायब थी।जब कमलेश ने सीसीटीवी देखा तो फुटेज में दो युवक साइकिल चोरी करते हुए नजर आये।जिसके बाद उन्होंने अपना सीसीटीवी अन्य दुकानदारों को दिखाए तो उसमें क्षेत्र का रहने वाला महेश उर्फ भूत के और उसके साथी के द्वारा साइकिल चोरी करना सामने आया।वही महेश उर्फ भूत बड़ा पत्थर क्षेत्र में दिखाई दिया जिसके बाद दुकानदारों ने उसे पकड़ा और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।जहा पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। और उसके अन्य साथी की तलाश शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button