Madhya Pradesh

कार हटाने की बात पर चाकूबाजी! विवेक यादव पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, फरार की तलाश में रांझी पुलिस

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में कार हटाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवेक यादव पर चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज कुशवाहा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अजय ठाकुर की तलाश जारी है।

16 जुलाई की घटना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज,
पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को विवेक यादव पर चाकू से हमला किया गया था। घायल की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी नीरज कुशवाहा फरार चल रहा था।

मुख्य आरोपी पर था 5 हजार रुपये का इनाम,
लंबे समय से फरार चल रहे नीरज कुशवाहा, निवासी पिपरिया, थाना खमरिया क्षेत्र, पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आए नामों के आधार पर पुलिस ने आदित्य गोटिया को भी गिरफ्तार किया है।

चाकू और मोटरसाइकिल जब्त,
पुलिस ने मामले में वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक, नीरज कुशवाहा के खिलाफ पहले से चार और आदित्य गोटिया के खिलाफ करीब तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फरार आरोपी की तलाश जारी,
इस मामले में अजय ठाकुर अभी फरार बताया जा रहा है। रांझी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है तथा फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles