Madhya Pradesh

जबलपुर में रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी

 

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से उठते काले धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। आग की लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय,
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। आग की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई।

पुलिस और औद्योगिक प्रबंधन मौके पर,
घटना की सूचना पर रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। वास्तविक नुकसान की जानकारी आग बुझने के बाद ही सामने आ सकेगी।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा,
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles