Madhya Pradesh

जबलपुर में शराब ठेकेदार की मनमानी, मैन रोड पर बैठाकर पिला रहे शराब, कुंभकरण की नींद में सो रहा आबकारी विभाग,

संजीवनी नगर शराब ठेकेदार की मनमानी, मैन रोड पर बैठाकर पिला रहे शराब, कुंभकरण की नींद में सो रहा आबकारी विभाग,

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आबकारी ठेकेदार की मनमानी के आगे प्रशासन बौना नजर आ रहा है। शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8.30 बजे तय है। इसके बाद भी जबलपुर शहर और ग्रामीण इलाकों की शराब दुकान सुबह 7 बजे से ही खुल जाती है। सुबह हो या शाम से दर्जनों लोग दुकान के सामने रोड पर बैठकर शराब पीते रहते हैं। जहां इस और ना तो थाना पुलिस ध्यान देती है और ना ही आबकारी विभाग शहर के तमाम क्षेत्र जैसे कि संजीवनी नगर रानीताल बस स्टैंड, दमोह नाका, गोहलपुर,  महाराजपुर, अमखेरा, प्रेम नगर, LIC और भी अन्य क्षेत्र में रहने वालों को काफी परेशानी होती है। महिलाओं और युवतियों के आना जाना भी दूभर हो जाता है। इससे कुछ ही दूर सभी शराब दुकानों से लगे हुए थाने बने हुए हैं लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं देता, वाहनों का भी लगातार आना जाना होता है। एक्सीडेन्ट का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने कई बार शिकायतें की लेकिन कोई हल नहीं निकला।
आबकारी और पुलिस नियमों का उल्लंघन
पुलिस और आबकारी नीति में अहाते खत्म कर दिए गए हैं। अब दुकान के आसपास बेठकर शराब पीना गैर कानूनी है। लेकिन यहां दिन हो या रात दुकान के सामने रोड पर बैठकर शराब पीते रहते हैं। दुकान से सरकार के तय कीमत में ही शराब विक्रय करना होता है। मगर जबलपुर शहर में ठेकेदार मनमानी कीमत में शराब बेचता है।
जिला आबकारी के अधिकारी को इन मामले सब जानकारी है शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगहों पर अधिक कीमत में शराब बेची जा रही है। यही नही यहां पैक सील बंद शराब के अलावा नियम विरुद्ध तरीके से खुली शराब भी बेचने की शिकायतें मिली है। इस संबंध में आबकारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच करके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button