जबलपुर मे दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV मे कैद
जबलपुर मे दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या,

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र के खितौला मोड पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल सवारों ने रेत कारोबारी की दिन दहाड़े हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाला चिंटू उर्फ धर्मेंद्र ठाकुर रेत का कारोबार किया करता था।
दोपहर में जैसे ही वह खितोला मोड के पास से गुजर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने पहले उसे रोका, युवकों की नीयत भांप कर चिंटू उर्फ धर्मेंद्र ने उनसे बचने के लिए दौड़ लगा दी लेकिन तभी एक आरोपी ने उसे पकड़ कर जमीन पर पटका, जिसके बाद गले में सफेद गमछा ओढ़े दूसरे बदमाश ने अपने हाथ से पिस्टल लेकर एक के बाद एक तीन गोलियां धर्मेंद्र के सिर पर उतार दी।
दिन दहाड़े और बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मची हुई है। रेत कारोबारी की बेरहमी से हुई हत्या के बाद स्थानीय लोग भडक उठे और उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुरुआती जांच में पता चला है कि चिंटू उर्फ धर्मेंद्र ठाकुर रेत का कारोबार किया करता था और इलाके में रहने वाले अस्सु विश्वकर्मा से उसकी रंजिश चली आ रही थी। पिछले दिनों ही अस्सु से विवाद होने पर धर्मेंद्र ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था लेकिन जेल से आने के बाद उसने चिंटू उर्फ धर्मेंद्र को हत्या की धमकी भी दी थी।
दिनदहाड़े बीच सड़क में हुई इस वारदात को अस्सु विश्वकर्मा के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है, पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर आरोपी, मृतक धर्मेंद्र उर्फ चिंटु ठाकुर को सड़क पर पीटते हुए और उसके बाद उसके सिर में गोलियां उतारते हुए साफ नजर आ रहा है।
जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,



