Madhya Pradesh

जबलपुर – मौत के बाद चार लोगों को ‘नई जिंदगी’ देकर गया जबलपुर का सत्येंद्र यादव,ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोपाल और अहमदाबाद भेजे गए लिवर और हार्ट

जबलपुर - मौत के बाद चार लोगों को 'नई जिंदगी' देकर गया जबलपुर का सत्येंद्र यादव,ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोपाल और अहमदाबाद भेजे गए लिवर और हार्ट

जबलपुर – अपनी मौत के बाद भी चार लोगों को नई जिंदगी देकर गया है जबलपुर का हुक्म सड़क हादसे में जबलपुर के रहने वाले 31 साल के सत्येंद्र कुमार यादव की मौत हो गई थी गंभीर हादसे का शिकार सत्येंद्र के ब्रेन में काम करना बंद कर दिया था इसके बाद डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया एक गैस एजेंसी में काम करने वाले सत्येंद्र की मौत के बाद परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला लिया जिसके तहत गुरुवार को जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मृतक सत्येंद्र कुमार यादव के अंगों को अलग-अलग अस्पताल रवाना किया गया।

मृतक सत्येंद्र कुमार यादव के परिजनों का कहना है कि अंगदान एक महान कार्य है और उन्होंने अपने अमित भाई को दूसरों में जिंदा देखने के लिए ही उसके अंगों को दान करने का निर्णय लिया है इसमें परिवार के सभी सदस्यों की सहमति मिली जिसके बाद ऑर्गन डोनेशन का फैसला लिया। मृतक के अंगों को जबलपुर से बाहर भेजने के लिए दो बार ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। पहला कॉरिडोर डुमना विमानतल से विशेषज्ञों को मेडिकल लाने के लिए और दूसरा कॉरिडोर मेडिकल कॉलेज से अंगों को भोपाल और अहमदाबाद रवाना करने के लिए बनाया गया।

डॉ नवनीत सक्सेना – डीन – नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज – जबलपुर

मेडिकल कॉलेज के डीन के मुताबिक मृतक के लिवर को भोपाल के सिद्धांत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया जबकि सत्येंद्र के हार्ट को अहमदाबाद के सीआईएमएमएस अस्पताल भेजा गया, इसके अलावा दोनों किडनी को स्थानीय मरीजों को लगाने की योजना बनाई जा रही है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button