Madhya Pradesh

जबलपुर: हाईवे पर हुई लूट का खुलासा,मारपीट कर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार,छीनी गई बाइक और नगदी बरामद, दो अब भी फरार

जबलपुर: हाईवे पर हुई लूट का खुलासा,मारपीट कर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार,छीनी गई बाइक और नगदी बरामद, दो अब भी फरार

 

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के एनएच-34 हाईवे पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना में शामिल चार लुटेरों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई मोटरसाइकिल, नगद 130 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना का विवरण-
2 अगस्त की रात लगभग 11:30 बजे रामसिंह उर्फ भूरा पटेल अपनी दुकान बंद कर पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। गट्टू ढाबा और चूरिया मोड़ के बीच हाईवे पर एक मोटरसाइकिल में सवार चार युवकों ने उन्हें रोका, गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगे और मना करने पर बेसबॉल डंडे से पीटकर उनकी जेब से 5130 और रेडमी 5G मोबाइल लूट लिया। इसके साथ ही उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमवी 7616 भी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी जबलपुर की ओर फरार हो गए।

पुलिस की तत्परता से खुलासा-
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी जोन 2 अंजना तिवारी एवं सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज बना आधार-
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध मोटर साइकिल की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त को धाधरा रोड से दो संदिग्ध युवकों 19 वर्षीय अमन पटेल, निवासी तिलवारा और 19 वर्षीय अरुण रजक निवासी परसवाड़ा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और छीनी गई बाइक, नकदी व वारदात में प्रयुक्त वाहन की जानकारी दी।

अपराधी का आपराधिक इतिहास भी उजागर
गिरफ्तार आरोपी अरुण रजक के खिलाफ पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

इनकी रही विशेष भूमिका
लुटेरों की गिरफ्तारी में टीआई बरगी जितेन्द्र पाटकार, टीआई तिलवारा बृजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक उदय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर हरदाहा, सुधीर सिंह, राजेश मेहरा, जय कुमार चौहान और महेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही। फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button