Madhya Pradesh

जबलपुर में नागा घाटी ब्लैक स्पॉट पर प्रशासन अलर्ट! कलेक्टर और एसपी ने किया मौके का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

बरेला स्थित शारदा मंदिर नागा घाटी ब्लैक स्पॉट का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया। एनएचएआई, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बनाई गई रणनीति।

जबलपुर जिले के बरेला स्थित शारदा मंदिर नागा घाटी ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, तीखे मोड़, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं के कारणों का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, स्पीड कंट्रोल उपाय और चेतावनी बोर्ड लगाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार, एनएचएआई के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा बरेला के सरपंच आशीष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रशासन का कहना है कि नागा घाटी ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि भविष्य में सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाया जाए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू होंगे और इस ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles