Madhya Pradesh

जबलपुर में भदभदा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गई दो छात्राओं की वाटर फॉल में डूबने से मौत

जबलपुर में भदभदा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गई दो छात्राओं की वाटर फॉल में डूबने से मौत

 

जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत गौर भदभदा वॉटरफॉल में दो छात्रों के शव मिले हैं, दोनों छात्राएं अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ वाटरफॉल में नहाने के लिए पहुंची थीं, इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों छात्राएं पानी में डूब गई, इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी अन्य दोनों सहेलियां डर के कारण बिना किसी को कुछ बताए अपने घर लौट गई। घर पहुंचने पर उन्होंने पहले तो परिजनों को बताया कि उनका आपस में झगड़ा हो गया इसलिए वे उन्हें छोड़कर वापस आ गईं।

जानकारी के मुताबिक श्रुति यादव और देवांशी कोरी सेंट्रल अकादमी में 9 th में पढ़ती थीं, दोनों अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ मंगलवार दोपहर को भदभदा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गई थीं। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। देर रात तक जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने रांझी थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी, जिसके बाद आज सुबह से छात्राओं की तलाश के लिए वाटर फॉल में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

तलाश के दौरान वाटर फॉल में ऊपर की तरफ चट्टानों में श्रुति यादव का शव मिला वहीं एक घंटे बाद देवांशी का शव वाटर फॉल में नीचे की तरफ पाया गया, माना जा रहा है कि दोनों छात्राओं की वाटर फॉल में डूबने के कारण हुई मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button