Madhya Pradesh

हनुमानताल में डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर लूट, देर रात अनवरगंज तिराहे पर वारदात”

बाइक रोककर चाबी छीनी, 800 रुपये व दस्तावेज लूटे, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर के थाना हनुमानताल क्षेत्र में देर रात लूट और चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। अनवरगंज तिराहा के पास एक डिलीवरी बॉय को रोककर पहले उसकी बाइक की चाबी छीनी गई, फिर विरोध करने पर चाकू से हमला कर नगदी और दस्तावेज लूट लिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित शैलेष नोरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पदम थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर, वर्तमान में मदार टेकरी गेट के पास हनुमानताल में रहकर जेमेटो डिलीवरी का काम करता है। उसने बताया कि वह रात करीब अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 49 जेड डी 6516 से कोतवाली क्षेत्र में पार्सल डिलीवर कर वापस लौट रहा था।

जैसे ही वह अनवरगंज तिराहा के पास पहुंचा, सुबह करीब 4 बजे तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। पीड़ित के अनुसार इनमें से एक युवक शिवम उर्फ शुभम सोनकर को वह पहचानता है, जो खाई मोहल्ला हनुमानताल का रहने वाला है। आरोप है कि पहले उसकी बाइक की चाबी निकाली गई और उसे डराया-धमकाया गया।

इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 800 रुपये नकद और पर्स छीन लिया, जिसमें आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। विरोध करने पर शिवम उर्फ शुभम सोनकर ने अपने साथी देवराज को बुलाया और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं जांघ में चोट आई। इसके बाद पिल्ला नामक युवक ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इसी दौरान पीछे से उसका साथी सीताराम आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर शिवम उर्फ शुभम सोनकर, देवराज और पिल्ला के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button