Madhya Pradesh

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है मुक्ति- सुरेंद्र शास्त्री,गणेश नगर कछपुरा में संगीतमय भागवत कथा का भव्य आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है मुक्ति- सुरेंद्र शास्त्री,गणेश नगर कछपुरा में संगीतमय भागवत कथा का भव्य आयोजन

जबलपुर। श्रीमद् भागवत कथा परम कल्याणकारी एवं मोक्षदायिनी है। इसके श्रद्धापूर्वक श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मुक्ति की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की वाङ्मयी मूर्ति है, जिसका दर्शन स्वयं श्रीकृष्ण के दर्शन के समान फलदायी माना गया है। यह विचार पं. सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने गणेश नगर कछपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ से व्यक्त किए। पं. सुरेंद्र शास्त्री शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक हैं।

भागवत कथा का अलौकिक महत्व-
शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा का रसपान करने के लिए देवता भी सदैव लालायित रहते हैं। किंतु वही व्यक्ति भगवान की इस अनुपम कथा को सहज रूप से सुन पाता है, जिसके जन्म-जन्मांतरों के पुण्यों का उदय हो चुका होता है। भागवत कथा मानव जीवन को भवसागर से पार लगाने वाली दिव्य नौका के समान है।

व्यासपीठ पूजन व स्वागत-
कथा के शुभारंभ पर व्यासपीठ पूजन एवं शास्त्री जी महाराज का पारंपरिक स्वागत मुख्य यजमान निशा वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न पूजन-
पूजन-अर्चन का कार्य आचार्य अमित उपाध्याय एवं संजय उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया। वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

संगीतमय भजनों ने बांधा समां-
कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायन की प्रस्तुति शिवा विश्वकर्मा एवं शरद तिवारी ने दी, जिनकी मधुर वाणी पर श्रद्धालु झूम उठे।

यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सौरभ नेहा श्रीवास्तव, विपुल राखी श्रीवास्तव, आकाश शिखा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे और कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button