Madhya Pradesh

जबलपुर: पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा और वाहन रैली, कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने संभाली अगुवाई

पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा और वाहन रैली, कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने संभाली अगुवाई

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को अपने घर, दुकान व प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु बुधवार को पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा और वाहन रैली निकाली गई।
कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में यह यात्रा पुलिस लाइन ग्राउंड से शुरू हुई। इसमें अपर कलेक्टर, एएसपी सिटी आनंद कलादगी, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल, एनसीसी आर्मी/नेवी विंग, स्काउट-गाइड, और शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी क्रम में कप्तान के मार्गदर्शन में एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा की अगुवाई में वाहन रैली भी निकाली गई। रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, जिला पुलिस बल, यातायात पुलिस और एसटीएफ के जवान इसमें शामिल रहे। चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर ‘आजादी के रंग खाकी के संग’, ‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ और ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’ जैसे संदेश लिखे बैनर लगाए गए थे, जबकि देशभक्ति गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

तिरंगा यात्रा का रूट-
यात्रा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर हाई कोर्ट चौक, पुल नं. 2, कैरब्ज तिराहा, एम्पायर तिराहा, पेंटीनाका चौक, सदर मेन रोड, बिरमान पेट्रोपंप, कटंगा क्रॉसिंग, गोरखपुर मार्केट, छोटी लाइन, शास्त्री ब्रिज, ब्लूम चौक, तीन पत्ती चौक, नौदरा चौक, तैयब अली चौक और घंटाघर होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

6वीं बटालियन में घर-घर दस्तक-
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6वीं बटालियन विसबल जबलपुर द्वारा को ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान चलाया गया। सेनानी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश में अधिकारियों ने तिरंगे वितरित कर घर-घर स्वच्छता व देशभक्ति का संदेश दिया और जन-जागरूकता का आह्वान किया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button