Madhya Pradesh

जबलपुर: चलती ट्रेन में हुई चाकूबाजी में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,ट्रेन में हुई वारदात की जांच में जुटी जीआरपी और जिला पुलिस,

जबलपुर: चलती ट्रेन में हुई चाकूबाजी में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,ट्रेन में हुई वारदात की जांच में जुटी जीआरपी और जिला पुलिस,

सतना से जबलपुर होते हुए नर्मदापुरम जा रही ट्रेन में चाकू बाजी की वारदात सामने आई है, इस वारदात में अपने घर जा रहा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जबलपुर में ट्रेन से उतारा गया और विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।

यात्री का नाम शैलेंद्र हार्डिया बताया जा रहा है जिसे विक्टोरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी इलाज के दौरान उसे आराम नहीं मिला और उसकी हालत बिगड़ती गई, और आखिरकार उसकी मृत्यु हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी शनिवाणी राजपूत ने बताया कि मृतक शैलेंद्र हार्डिया सतना से अपने घर नर्मदापुरम जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी का सफर थम गया…

उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं चाकू बाजी करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जीआरपी के साथ-साथ इस वारदात की जबलपुर जिला पुलिस भी जांच कर रही है।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button