Madhya Pradesh

जबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, रहस्यमय बनी मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, रहस्यमय बनी मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गली नंबर 19 में किराए के घर में रहने वाली एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है, बताया जा रहा है कि महिला की मौत दो दिन पहले हो चुकी थी और उसका शरीर सड़ने लगा था आज सुबह जब मकान मालिक को कमरे से बदबू आने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक अंजू और कार्तिक नामक युवक युवती करीब 1 साल से विशाल केशरवानी के घर में किराए से रह रहे थे, दो दिन पहले अचानक कार्तिक गायब हो गया और किसी को दिखाई नहीं दिया, हालांकि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कार्तिक कहीं जाते हुए दिखाई दिया है।

बताया जा रहा है कि कार्तिक एक निजी बेकरी में नौकरी करता था। वही अंजू घर पर ही रहती थी माना जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली थी और एक साथ रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था कमरे में प्रवेश करने पर अंजू का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।

बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और माना जा रहा है की कार्तिक के घर से चले जाने के बाद अकेलेपन के कारण अंजू ने आत्महत्या कर ली, बहरहाल पुलिस कार्तिक की तलाश कर रही है जिसके मिलने के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles