Madhya Pradesh

जबलपुर में सरकारी रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित 7 लोग घायल

सरकारी रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित 7 लोग घायल

मध्यप्रदेश जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र के बम्बाबारी गांव में सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले चार वर्षों से रास्ते को लेकर तनातनी चल रही थी, जो अचानक उग्र हो गई। और देखते ही देखते लाठी डंडे और रॉड चलने लगी, जहा इस पूरी घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और सब्बल से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस झड़प में तीन महिलाएं एवं चार पुरुष सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही चरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई प्रकाश पटेल के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button