Madhya Pradesh

जबलपुर में पार्किंग को लेकर विवाद, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार,

पार्किंग को लेकर विवाद, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार,

जबलपुर के खमरिया घाना में कार पार्किंग जैसे मामूली विवाद ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया,जब एक पड़ोसी निशा थापा की रंजिश हिंसक हमले में बदल गई। पीड़ित रोहित ठाकुर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली निशा थापा,तेजस तिवारी और एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुबह-सुबह उनके घर पर धावा बोल दिया…
सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात की तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं,जिसमें हमलावर घर में घुसकर रोहित और उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अराजकता का आलम यह था कि हमलावरों ने न सिर्फ घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की,बल्कि पीड़ित की पत्नी के गले से सोने की चेन भी झपट ली…​
दहशत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा; जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पुलिस केस करने पर जान से मारने की सीधी धमकी भी दे डाली। एक पूर्व पुलिस अधिकारी की इस मामले में संलिप्तता ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।
न्याय की उम्मीद खोते देख पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दरवाजे पर दस्तक दी है और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles