Madhya Pradesh

जबलपुर में बीच सड़क चली चाकू की धार, कानून से नहीं बच पाएगा चाकूबाज.

बीच सड़क चली चाकू की धार, कानून से नहीं बच पाएगा चाकूबाज.

जबलपुर। शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए घमापुर पुलिस एक्शन मोड में है। मामूली विवाद को खूनी वारदात में बदलने वाले चाकूबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में घमापुर थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, न्यू कछियाना निवासी सुनील गोटिया पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने साथी के साथ फोटोग्राफी के काम से जा रहा था। रास्ते में आरोपी शिवा उर्फ विजय रघुवंशी ने मोटरसाइकिल अड़ाकर गाड़ी रुकवाई और पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने की रंजिश में आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया और सीधे गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया।

पीड़ित ने हाथ से बचाव किया, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई। इसके बाद हाथापाई में वह गिर पड़ा और उसकी कोहनी में भी चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घमापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि शहर में चाकूबाजी, गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button