Madhya Pradesh

सूखा में 31 प्रतिमाओं का महासंगम, 11 अक्टूबर से सजेगा भव्य नवरात्रि उत्सव

दश महाविद्या से नवदुर्गा तक के होंगे दर्शन, शतचंडी महायज्ञ से गूंजेगा सूखा का शिवमंदिर प्रांगण

जबलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम सूखा (भारतपुर), चरगवां में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सूखा के तत्वावधान में 11 से 22 अक्टूबर 2026 तक ऐतिहासिक एवं भव्य 31 प्रतिमाओं का महासंगम और शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।

इसमें दश महाविद्या, नवदुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी एवं महासरस्वती सहित विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन की रूपरेखा, प्रतिमाओं की स्थापना और नवरात्रि के दौरान होने वाले विविध धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को करमचंद चौक स्थित सिटी इंडियन कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

आयोजक नवलकिशोर दीक्षित ने बताया कि ग्राम सूखा के शिवमंदिर प्रांगण में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और भव्यता का विशेष उदाहरण बनेगा।

समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजन सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सूखा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles