Madhya Pradesh

करवाचौथ का व्रत नहीं रखने पर पति पहुंचा थाने, पत्नी पर बेवफाई और मारने की धमकी देने का आरोप, महिला अधिकारी करेंगी समझाइश

शिवपुरी। करवाचौथ पर चांद के दीदार की बात अक्सर घरों तक रहती है, लेकिन बदरवास में एक पति अपनी पत्नी के व्रत और पूजा की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। बिजरावन निवासी बारेलाल आदिवासी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मिथलेश ने उनके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा और चांद की पूजा भी नहीं की। आवेदन में बारेलाल ने पत्नी पर बेवफाई करने और उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने लिखा कि उन्होंने पत्नी से चांद देखने को कहा था, ताकि उनकी उम्र बढ़े, लेकिन बात नहीं बनी। नाराज पति ने आवेदन में यह तक कह दिया कि अगर पत्नी ने उनकी पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देंगे।मामला सामने आने के बाद एसडीओपी संजय मिश्रा ने कहा कि महिला अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल करवाचौथ की शिकायत थाने पहुंचने से गांव में इस अनोखे आवेदन की चर्चा है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles