Madhya Pradesh

जबलपुर में रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का ताबड़तोड़ एक्शन! चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाइना चाकू बरामद

जबलपुर। अपराधियों के खिलाफ जबलपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। रांझी थाना क्षेत्र में चाकू से प्राणघातक हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में रांझी पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाइना चाकू भी बरामद किए गए हैं।

9 सितंबर की वारदात, चाकुओं से किया था जानलेवा हमला,
मामला 9 सितंबर का है। जानकारी के अनुसार सुरेश कोल और उनके भतीजे अंशुल पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर रांझी थाने में अनिकेत, साहिल, शिवम और रचित कोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने आरोपियों की तलाश तेज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिकेत कोल, पिता पुरुषोत्तम कोल और साहिल उर्फ बिट्टू कोल, पिता धर्मेंद्र कोल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो चाइना चाकू जब्त किए हैं।

साहिल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस खंगाल रही कुंडली,
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उर्फ बिट्टू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट के तीन से चार मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अन्य थानों से भी आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

रांझी पुलिस टीम की मुस्तैदी से मिली सफलता,
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में एसआई रविंद्र दुदवा, एएसआई मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, चंद्रभान सिंह तथा आरक्षक अजय तक, मनीष अहिरवार और अभिषेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

अपराधियों के लिए साफ संदेश: चाकू लेकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कानून का शिकंजा कसना जरूरी है। रांझी पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे तत्वों को सख्त संदेश मिला है कि वारदात के बाद कानून से बचना आसान नहीं है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles