Madhya Pradesh

जबलपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग! निर्माणाधीन मकान में खड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप!

जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र के वंशिका नगर के सामने गैस रिफिलिंग के दौरान एक निर्माणाधीन मकान में भीषण आग लग गई। मकान के अंदर खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दो गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोजिनी चौक पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई कराई। समय रहते आग बुझाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बचाव हुआ।

गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, जांच जरूरी
गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रिहायशी इलाके में गैस रिफिलिंग किस तरह की जा रही थी और आग लगने की असल वजह क्या रही, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना में दो वाहनों के जलने की जानकारी सामने आई है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles