जबलपुर में माढ़ोताल पुलिस का बड़ा एक्शन! वाहन चेकिंग में 32 लाख रुपये बरामद, हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां!

जबलपुर।अपराध और अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए माढ़ोताल थाना पुलिस की सतर्कता से 32 लाख रुपये की बड़ी नकदी पकड़ में आई है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आयुष ललवानी और शुभम विश्वकर्मा के पास से 32 लाख रुपये बरामद कर जब्त किए। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आखिर यह रकम कहां से आई थी और किसे पहुंचाई जानी थी, अब इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
TI नागेंद्र यादव की टीम की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई
थाना प्रभारी नागेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध नकदी सामने आने पर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई ने कथित हवाला लेन-देन को लेकर जांच का रास्ता खोल दिया है।
आयकर विभाग भी जुटा जांच में
मामले में बंटी ललवानी से जुड़े कथित हवाला लेन-देन की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग की टीम रकम के स्रोत, लेन-देन और उसके गंतव्य की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस रकम के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका वास्तविक इस्तेमाल क्या था।
पुलिस टीम की अहम भूमिका,
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागेंद्र यादव,एसआई पुष्कर, एएसआई विजय, प्रधान आरक्षक सचिन, आरक्षक निकेश, राहुल, संजीव और जयकिशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
माढ़ोताल पुलिस की वाहन चेकिंग में सामने आई यह बड़ी नकदी अब जांच का अहम विषय है। पुलिस और आयकर विभाग की पड़ताल से रकम के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।



